पूर्व प्रधान राज सिंह नांदल के निवास पर चौधरी वीरेंद्र सिंह और विजेंद्र का भव्य स्वागत


रोहतक, 22 मई : गांव बोहर में जाट एजुकेशन सोसाइटी पूर्व प्रधान राज सिंह नंदल के निवास स्थान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा उनके पुत्र एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान चौधरी बीरेंद्र सिंह ने विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए उनके समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने लोगों से के नेतृत्व में एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि लोकतंत्र एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए जनता को संगठित होकर सरकार की जनविरोधी एवं कथित गैरकानूनी नीतियों का विरोध करना चाहिए। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने युवाओं एवं विद्यार्थियों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए राजनीति में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है तथा जागरूक युवा ही समाज और राष्ट्र को नई दिशा देने का कार्य कर सकते हैं। इस अवसर पर ने कहा कि एकता और दृढ़ संकल्प ही किसी राष्ट्र को महान बनाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी अत्यंत प्रतिभाशाली, सक्षम और मेहनती है। हमें विश्वास है कि युवा वर्ग समाज और राष्ट्र के उत्थान में सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभाएगा तथा देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। एजुकेशन सोसाइटी के पूर्व प्रधान अध्यक्ष राज सिंह नांदल के निवास पर चौधरी वीरेंद्र सिंह वह उनके पुत्र पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया ने कहा कि एकता और दृढ़ संकल्प ही किसी राष्ट्र को महान बनाते हैं। उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी अत्यंत प्रतिभाशाली, सक्षम और मेहनती है। यदि युवाओं को सही दिशा और अवसर मिलें तो वे समाज और राष्ट्र के उत्थान में महत्वपूर्ण एवं रचनात्मक भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि युवा वर्ग सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक रहकर शिक्षा, सेवा और नैतिक मूल्यों के माध्यम से देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना योगदान देगा। बलराज नांदल, कृष्ण जयदेव सिंह, सुरेंद्र मलिक प्रेम सिंह नांदल, भूप सिंह, मनजीत सिंह, करण सिंह, आदित्य नांदल, वीरेंद्र सिवाच, अमित काजल, बलजीत सिंह मलिक और कई मौजूद साथी उपस्थित थे ।



