AdministrationBreaking NewsSonipat

-दादा कुशाल सिंह दहिया की याद में 14 नवंबर को एजुकेशन सिटी में आयोजित होगा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी करेंगे बतौर मुख्यातिथि शिरकत

दादा कुशाल सिंह दहिया की याद में 14 नवंबर को राज्य स्तरीय बलिदान दिवस समारोह का होगा भव्य आयोजन-विरेन्द्र बढखालसा

-कार्यक्रम में सैकड़ों खाप, सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि व जनसमूह इक्कठा होकर देंगे भाईचारे का संदेश

*-कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ओएसडी तथा उपायुक्त सुशील सारवान की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में आयोजित हुई बैठक*

सोनीपत, 21 अक्टूबर। मुख्यमंत्री के ओएसडी विरेन्द्र बढखालसा ने कहा कि धर्म और समाज एकजुटता के लिए अपने बलिदानों का त्याग करने वाले अमर बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया के बलिदान की गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 14 नवंबर को राज्य स्तरीय बलिदान दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम एजुकेशन सिटी राई में आयोजित होगा, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि होंगे।

गुरू तेगबहादुर के शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ओएसडी विरेन्द्र बढखालसा व उपायुक्त सुशील सारवान ने लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें दिशा-निर्देश दिए। ओएसडी ने कहा कि दादा कुशाल सिंह दहिया ने गुरू तेगबहादुर के शीश को सुरक्षित रखने के लिए अपने शीश का दान दिया था। गुरू तेगबहादुर के अमर बलिदान के साथ ही दादा कुशाल सिंह दहिया का बलिदान भी नई पीढिय़ों के लिए प्रेरणादायक बने इसके लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सैकड़ों खाप, सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि व जनसमूह इक्_ïा होकर भाईचारे का संदेश देंगे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इस दौरान कार्यक्रम में लगने वाले मैन स्टेज, वीआईपी स्टेज तथा सांस्कृतिक स्टेज, पार्किंग, वीआईपी रूट, लोगों के बैठने, लंगर, प्रदर्शनी, कार्यक्रम में आने वाले वीआईपी सहित सभी तैयारियों की विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के मुख्य संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करवाएं, इन कार्यक्रमों में गांव के सरपंचों तथा पंचों सहित गणमान्य व्यक्तियों को निमंत्रण दें। इसके अलावा सभी विश्वविद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित करें ताकि कार्यक्रम में शिक्षण संस्थानों की अहम भूमिका हो।

इस दौरान उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि जिस प्रकार अमर बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया ने अपने समय में धर्म और समाज की एकता को लेकर अपने शीश का दान दिया था, उसी प्रकार आज का युवा किस प्रकार देश को आगे ले जाने के लिए बलिदान दे सकता है इस संदेश को युवाओं तक पहुंचाने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम का भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए जगह-जगह होर्डिंग्स लगवाएं जाए। इसके अलावा इस कार्यक्रम के लिए सभी सरपंचों व जन प्रतिनिधियों से संपर्क करें ताकि गांव-गांव, घर-घर कार्यक्रम की जानकारी पहुंच सके।

इस पश्चात बैठक में 28 अक्टूबर को राई एजुकेशन सिटी में आयोजित होने वाले सभा स्थल का भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पत्रकारवार्ता का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भारी संख्या में जनसमूह शामिल होगा। बैठक में एसडीएम सोनीपत सुभाष चंद्र, नगराधीश डॉ० अनमोल, एसीपी विपिन कुमार, जीएम रोडवेज संजय सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी पंकज गौड, अमित दहिया सहित सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व अधिकारी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button