PoliticsState

महेंद्रगढ़ में CM का जनसंवाद कार्यक्रम ; मनोहर लाल बोले- पानी के बिल अब 40 रुपए महीना तय ; अटेली को उपमंडल बनाने का प्रस्ताव

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज महेंद्रगढ़ में जनसंवाद कर रहे हैं। सीएम ने अटेली में कहा कि प्रदेश में बकाया पानी के बिल अब एससी वर्ग को 20 रुपए महीना और अन्य वर्गों को 40 रुपए महीना के हिसाब से देने होंगे। अब आगे पानी के बिल भी इसी प्रकार से आयेंगे। उन्होंने कहा कि अटेली को उपमंडल बनाने के लिए कमेटी के पास प्रस्ताव रखेंगे। अटेली के लिए एक पार्क, एक लाइब्रेरी, एक शमशान भूमि देने कार ऐलान किया।
सीएम ने कहा कि आंगनबाड़ियो को प्ले स्कूलों का हिस्सा बनाया जाएगा। इससे पहले मनोहर लाल ने कनीना में कहा कि सरकार गलत करने वालों के साथ नहीं है, जो गलत कर रहा है, सरकार उसको सुधारने करने में लगी हुई है। उन्होंने कनीना नगर पालिका में 21 करोड के कार्यों का विवरण कनीना नगर पालिका में लगाने के लिए भी कहा।

उन्होंने कहा कि लिस्ट लगने के बाद जहां के लोग बताएं कि इनमें कोई काम नहीं हुआ या कोई गलत हुआ है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर अटेली के विधायक सीताराम व भाजपा के जिला प्रधान दयाराम यादव भी थे। सीएम ने लोगों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान करने के बारे में अधिकारियों को कहा।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सीएम ने इस दौरान कहा कि जो गलत कर रहा है उसको भुगतना पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गलत काम करने वालों को ठीक करने में लगे हुए हैं। वे सारा सिस्टम सुधार रहे हैं। जिसके चलते ईडी वह सीबीआई जैसी एजेंसी गलत कार्य करने वालों पर अपना डंडा चला रही हैं।

मनोहरलाल ने कहा कि कनीना व जिला महेंद्रगढ़ वीरों की भूमि है। यहां के अनेक लोग फौज व पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कनीना क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को मौजूदा सरकार ने समझा है। जिसके चलते गत 10 वर्षों में कनीना क्षेत्र में विकास के अनेक कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी अटेली विधानसभा में सरकार द्वारा निरंतर कार्य जारी रहेंगे। इससे पूर्व उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया।

लोगों से ली शिकायत, ज्यादा लोगों से नहीं हुए रुबरू
जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ज्यादा लोगों से रूबरू नहीं हुए। उन्होंने केवल लोगों से लिखित में शिकायतें ली। उन्होंने कहा कि उनकी शिकायतें उनके पास आ गई हैं। उनके जो भी कार्य हैं वह पूरे कर दिए जाएंगे। लेकिन इस बीच एक बुजुर्ग सीधे मनोहर लाल खट्टर को ही अपना प्रार्थना पत्र देने पर अड़ गया। जिसके बाद सीएम ने सिक्योरिटी से कहा कि उसको आने दो।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button