PoliticsState

हरियाणा BJP के प्रदेश अध्यक्ष के 3 साल पूरे ; 360 नेताओं की सबसे बड़ी कार्यकारिणी का किया गठन ; 4 लाख पन्ना प्रमुख बनाने के साथ ही पन्ना समितियों का टारगेट किया फिक्स

हरियाणा BJP के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ का 3 साल का कार्यकाल आज पूरा हो गया है। 19 जुलाई 2020 को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने अध्यक्ष पद के लिए उनके नाम की घोषणा की। इसके 5 दिन बाद 23 जुलाई को रोहतक में CM मनोहर लाल की मौजूदगी में धनखड़ ने विधिवत पदभार ग्रहण किया।

अपने 3 साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने हरियाणा BJP के 360 नेताओं की सबसे बड़ी कार्यकारिणी का गठन किया। अब 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए 4 लाख पन्ना प्रमुख बनाने के साथ ही पन्ना समितियों का टारगेट फिक्स किया है।

4 राज्यों में नहीं था हरियाणा का नाम
4 जुलाई को BJP ने 4 राज्यों के नए अध्यक्ष चेहरों की घोषणा की थी। इसमें तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, झारखंड और पंजाब राज्य शामिल हैं। हरियाणा के पड़ोसी राज्य पंजाब के अध्यक्ष पद पर सुनील जाखड़ को अध्यक्ष बनाया गया है, लेकिन इस लिस्ट में हरियाणा का नाम शामिल नहीं था। पार्टी सूत्रों की मानें तो धनखड़ के कार्यकाल रिपीट होने को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिल गई है। इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी।

हरियाणा में अभी 3.5 लाख BJP वर्कर्स
हरियाणा BJP में 360 नेताओं की सबसे बड़ी कार्यकारिणी के साथ लंबी चौड़ी कार्यकर्ताओं की लिस्ट बन चुकी है। 3 साल तक हरियाणा BJP प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने 2 लाख 3 हजार से अधिक पन्ना प्रमुखों सहित लगभग साढ़े 3 लाख कार्यकर्ताओं की टीम बनाई। अगस्त तक संभावना है कि पन्ना प्रमुखों की संख्या हरियाणा में 4 लाख तक पहुंच जाएगी। क्योंकि अब तक 90 में से 34 विधानसभाओं में पन्ना प्रमुख सम्मेलन हो चुके हैं।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

आज से शुरू होंगे पन्ना सम्मेलन
पार्टी के नेताओं का कहना है कि 23 जुलाई यानी आज ही प्रदेश में एक साथ 6 पन्ना प्रमुख सम्मेलन शुरू होने जा रहे हैं। जिस रफ्तार से पन्ना प्रमुख सम्मेलन हो रहे हैं, उससे यह माना जा रहा है कि अगस्त के अंत तक सभी 90 विधानसभाओं में पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन संपन्न कर लिए जाएंगे। इसके बाद पार्टी पन्ना समितियों के गठन को लेकर योजना तैयार करेगी, साल के अंत तक यह टारगेट भी पूरा किया जाएगा।

संगठन स्तर पर यह किए काम
संगठन स्तर पर भी ओम प्रकाश धनखड़ ने एक ही दिन में 311 मंडल कार्यकारिणी की बैठकें, बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम सुनने के प्रोग्राम, 39 साल बाद चंडीगढ़ में प्रांतीय परिषद सम्मेलन, सभी शक्ति केंद्रों की बैठकें की। 19786 बूथों पर पहले त्रिदेव नियुक्त करना और फिर उनके सम्मेलन करने का सिलसिला धनखड़ ने जारी रखा। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए टास्क भी धनखड़ के नेतृत्व में पूरे किए गए।

7 साल 7 कमाल के जरिए सरकार जनता के बीच
बाबा साहब अंबेडकर के जन्मदिन पर, अटल जयंती पर, हरियाणा सरकार के 7 साल पूरे होने पर 7 साल-7 कमाल कार्यक्रम लेकर जनता के बीच पहुंचने के कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा और समर्पण कार्यक्रम, मोदी सरकार के 7 साल, 8 साल और 9 साल पूरे होने पर महाजनसंपर्क अभियान के जरिए मोदी सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य सफलतापूर्वक करना भी धनखड़ की उपलब्धियों में गिना जाता है।

किसानों के लिए किए कई आंदोलन चलाए
हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष किसानों के लिए कई बार सड़कों पर उतरें। उन्होंने विशेष आर्थिक क्षेत्र के लिए अल्प मुआवजे और मनमाने भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन और विरोध करने के लिए विभिन्न पदयात्राएं और साइकिल यात्राएं की। यही वजह रही कि पार्टी ने उन्हें लगातार 2 बार भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। भाजपा के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भी धनखड़ ने काम किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button