Breaking NewsState

यमुनानगर के हथिनी कुंड बैराज पर जलस्तर 2.71 लाख क्यूसेक ; बैराज के सभी 18 गेटों से युमना में छोड़ा गया पानी ; कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत व सोनीपत के रास्ते पहुँचेगा दिल्ली

हरियाणा के यमुनानगर के हथिनी कुंड बैराज पर पानी का लेवल एक बार फिर बढ़ने लगा है। पहाड़ों में हो रही बारिश के कारण यहां पानी बढ़ता जा रहा है। शनिवार को 11 बजे हथिनी कुंड बैराज में पानी का लेवल बढ़कर 2 लाख 23 हजार 054 क्यूसेक था। वहीं एक घंटे बाद ही 12 बजे यह 2 लाख 40 हजार 825 क्यूसेक पर पहुंच गया।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

यमुनानगर के हथिनी कुंड बैराज पर पानी के खतरे का लेवल 70 हजार क्यूसेक पर है। इसके बाद जैसे ही पानी बढ़ता है तो बैराज के गेटों को एक एक कर खोल दिया जाता है और पानी यमुना नदी में विभाजित हो जाता है। शनिवार को पानी बढ़ने से बैराज के सभी 18 गेटों को खोल दिया गया है। अब पानी फिर से कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत व सोनीपत के रास्ते दिल्ली की तरफ बढ़ रहा है।

गेज रीडर शेर सिंह का कहना है कि आज सुबह से ही पहाड़ों पर भारी बारिश हो रही है। इसके कारण पहाड़ों से आने वाले पानी के कारण यमुना का जलस्तर हर घंटा मापा जा रहा है। आज 11:00 बजे बैराज पर जलस्तर 2 लाख 23 हजार 54 क्यूसेक पानी का था। इसके बाद 12 बजे यह बढ़ कर 2 लाख 40 हजार 825 क्यूसेक पहुंच गया है। अब पानी को आगे यमुना नदी में छोड़ दिया गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button