Breaking NewsCrimePoliticsSonipat

हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर गैंगरेप केस के गवाह नंबर-2 ने भी मामले को बताया मनगढ़ंत


सोनीपत : हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर गैंगरेप केस के गवाह नंबर- 2 ने भी इस पूरे मामले को मनगढ़ंत बताया है।

भाजपा नेता अमित बिंदल का कहना है कि उनके सामने कुछ भी आपत्तिजनक नहीं हुआ।

मैं पुलिस को भी उस दिन के बारे में बता चुका हूं, कोर्ट के सामने भी सच्चाई ही बताई है।

मैं इस मामले में सच्चाई का साथ दूंगा। बिंदल ने लड़कियों के साथ स्टाफ सदस्य होने के नाते घूमने जाने की बात जरूर कही है। वहीं उसे पुलिस जांच का विषय बताया है।

केस के चलते चर्चा में हैं अमित बिंदल

हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और रॉकी मित्तल पर गैंगरेप मामले में अमित बिंदल का नाम भी सुर्खियों में है।

दिल्ली की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अमित के साथ हिमाचल गई थी और वह अमित के लिए काम करती थी।

2022 में जजपा छोड़ भाजपा में हुए शामिल

अमित बिंदल सोनीपत के रहने वाले हैं। अमित बिंदल के कई तरह के कारोबार रहे हैं। 2022 में उन्होंने जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

2024 के लोकसभा चुनाव में वह सोनीपत से भाजपा से टिकट मांग रहे थे। इसके लिए उन्होंने अपना सिर मुंडवाने के साथ ही भगवा रूप धारण कर लिया था।

पीड़िता का आरोप अमित बिंदल के सामने हुआ सब

यही नहीं बाबा बनने के साथ-साथ उन्होंने समाजसेवा का रास्ता अपना लिया था। अब गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला ने उनके सामने घटना होने की शिकायत पुलिस को दी थी। जिस पर अब अमित बिंदल ने उनके सामने ऐसा कुछ नहीं होने की बात कही है।

घटनास्थल को भी नहीं पहचान सकी पीड़िता

हिमाचल के सोलन जहां महिला ने अपने साथ हुए गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई है वहां से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। सूत्रों के अनुसार शिकायत दर्ज कराने के अगले दिन जब महिला को उस होटल के कमरे में ले जाया गया, जहां  पूरी वारदात हुई थी तो महिला वह कमरा नहीं पहचान सकी।

सोलन से ही यह खबर भी सामने आई है कि पीड़िता ने अपना मेडिकल कराने से भी इनकार कर दिया था। एफआईआर दर्ज हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन पुलिस की जांच में अब तक कुछ ठोस नहीं निकल सका है। गौरतलब है कि 13 दिसंबर को महिला ने एफआईआर दर्ज कराई थी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button