Breaking NewsEducationGohanaSocial

गीता विद्या मंदिर में दीपांशु, रिद्धि, मुस्कान और रक्षिता को किया सम्मानित

गोहाना :-11 दिसम्बर : शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित गीता विद्या मंदिर में बुधवार को आयोजित गीता जयंती और भाषा उत्सव में संस्कृति ज्ञान परीक्षा के राष्ट्रीय स्तर पर विजेता बने दीपांशु, रिद्धि और मुस्कान के साथ क्लैट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्रा रक्षिता को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रांतीय संस्कार केंद्र प्रमुख रोशन लाल भी पहुंचे। स्कूल के बच्चों ने सामूहिक तौर से अष्टादशश्लोकी गीता का उच्चारण किया। छात्रा खुशी और जीविका ने गीता की महता पर प्रकाश डाला। भाषा उत्सव में रवि नरवाल ने हिंदी तो पूजा ने मराठी में काव्य पाठ किया, शिवम और प्रतीके ने हरियाणवी गीत प्रस्तुत किए। साथ में पंजाबी भाषा में गुरबाणी का सामूहिक पाठ किया गया। योगिता ने संस्कृत भाषा में श्लोकोच्चारण करते हुए भावार्थ भी बताया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

स्कूल के मैनेजर डॉ. मनोज शर्मा ने कहा कि भागवत गीता परमात्मा, जीव, कर्म, काल और प्रकृति के पांच मुख्य विषयों पर आधारित है। प्रिंसिपल अश्विनी कुमार ने कहा कि इस वर्ष भाषा उत्सव का थीम पारम्परिक ज्ञान से कृत्रिम बुद्धिमत्ता तक रखा गया। भाषा उत्सव का मुख्य उद्देश्य भारतीय भाषाओं के प्रति सम्मान, जागरूकता और रूचि में वृद्धि करना है।

मंच संचालन शिक्षिका कोमल जैन और छात्र सार्थक ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोगी शिक्षक दीपक कपूर, मोहित जिंदल, किरण बाला, मनु दूहन और रजनी रहे। तत्वावधान चाणक्य सदन का रहा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button