मुख्यमंत्री ने पहली कलम से डीएससी समाज को दिया आरक्षण

जींद : 24 नवम्बर : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हुडा जैसे कमजोर आदमी ने डीएससी को आरक्षण नही दिया बल्कि उन्होंने तो आरक्षण छिनने का काम किया। उन्होंने एक्ट नही बनाया। विधानसभा नही बुलाई। यह सब दिखावा था। जिसे अब सब समझ चुके हैं। मुख्यमंत्री ने जींद में ही कहा था कि आप तीसरी बार सरकार बनाने का काम करो। मै अपनी पहली कलम से डीएससी समाज का भाग्य लिखने का काम करूँगा । सरकार बनते ही पहला काम मुख्यमंत्री ने पहली कलम से अपना वादा निभा दिया।
मंत्री बेदी रविवार को एकलव्य स्टेडियम में महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह जो डीएससी समाज का भाग्य आपने लिखा है, यह छोटी लड़ाई नही है। पंजाब के समय से यह लड़ाई चल रही थी। पंजाब को तो अपनी मंजिल मिल गई लेकिन हरियाणा को नही मिली। इसलिए लगातार यह लडाई चल रही थी। डीएससी समाज के लोग लगातार अपनी लड़ाई लड़ रहे थे। भाजपा की हरियाणा प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनते ही भाजपा ने यह काम कर दिखाया। भूपेंद्र हुड्डा सरकार ने डीएससी समाज के आरक्षण पर रोक लगा दी थी। पंजाब के मुख्यमंत्री ने तो डीएससी समाज के लोगों को हनन नही होने दिया। मंत्री बेदी ने कहा कि यह काम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने कर दिखाया है। उन्होंने आरक्षण दिलाने का वादा किया था। उन्होंने अपने वादे को पूरा किया। अब हुड्डा ईवीएम पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। वो डीएससी समाज की एकता को नही समझ पाए। अब उन्हें पता लग गया है कि डीएससी समाज की एकता में दम है। आपने जिन्हें वोट दिया उन्हें भी पता लग गया है। जिन्हें वोट नही दिया उन्हें भी पता लग गया है। 2047 तक भाजपा ही प्रदेश की सत्ता पर काबिज रहेगी।