AgricultureBreaking NewsGohana

पराली जलाने से रोकने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ की गश्त

गोहाना :-23 नवम्बर : कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट (एस.एम.एस.) डॉ. वीरेंद्र नांदल ने शनिवार को पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त की ताकि पुलिस के भय से किसान अपने खेतों में पराली न जला सकें तथा प्रदूषण नियंत्रण में रहे।

इसी सप्ताह कुछ किसान पराली जलाने के लिए अड़ गए थे। इस पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग को मौके पर पुलिस को तलब करना पड़ा था। ऐसे में इसी दिशा में सख्ती को आगे बढ़ाते हुए विभाग ने पुलिस के कर्मचारियों के साथ गश्त करने का निश्चय किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इसी कड़ी में एस.एम.एस. डॉ. वीरेंद्र नांदल ने भावड़ गांव के खेतों का पुलिस के साथ दौरा किया। इस दौरे का मकसद किसानों को परोक्ष रूप से समझाना था कि अगर उन्होंने धान की पराली जलाने की कोशिश की, उन्हें सख्ती से रोका जाएगा तथा पराली जलाते हुए पकड़े जाने पर केस भी दर्ज करवाए जाएंगे।

डॉ. वीरेंद्र नांदल ने कहा कि विभाग ने अपने स्तर पर हर संभव प्रयास किए कि किसानों को पराली न जलाने के लिए मनाया जाए। उन्हें पराली जलने से होने वाले नुकसान भी बखूबी बताए गए। इस के बावजूद कुछ किसान पराली फूंकने से बाज नहीं आ रहे हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button