Breaking NewsGohanaPatriotismSocial

अंग्रेजों से मुक्ति पाने के लिए गठन किया था आजाद हिंद फौज का : डॉ सुरेश सेतिया

गोहाना :-21 अक्टूबर : गोहाना के पुराना बस स्टैंड संत नगर स्थित आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के निदेशक डॉक्टर सुरेश सेतिया के निवास पर आजाद हिंद फौज का 81 वा स्थापना दिवस मनाया गया डॉ सुरेश सेतिया ने कहा आज का दिन देश के इतिहास में बेहद खास है |साल 1943 में आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में आजाद हिंद फौज का गठन किया था इस फौजी का गठन अंग्रेजों से मुक्ति पाने के लिए किया गया था |

आजाद हिन्द फौज में 85000 सैनिक शामिल थे |इसमें एक महिला यूनिट भी थी जिसकी कैप्टन लक्ष्मी स्वामीनाथन थी | सुभाष चंद्र बोस देश के उन महानायकों में से एक थे और हमेशा रहेंगे |  जिन्होंने देश  की स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए 11 बार जेल की सजा भोगी थी |

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने की तथा उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने आजादी की लड़ाई के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था सुभाष चंद्र बोस के संघर्षों और देश की सेवा के जज्बे के कारण ही महात्मा गांधी ने उन्हें देश भक्तों का देशभक्त कहा था |महानायक सुभाष चंद्र बोस को आजादी का सिपाही के रूप में देखा जाता है |

इस मौके पर हर भगवान चोपड़ा, सतबीर पोडिया ,उधम सिंह, रईसुद्दीन खान, नूर हसन, बिजेंदर, सौरभ, अनिल, सुरेश कश्यप तथा अनिल पोडिया और उम्मेद सिंह पांचाल आदि मौजूद रहे |

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button