NCR

हरियाणा में कल 16 जिलों में बारिश का अलर्ट ; कई शहरों में स्कूल 2 दिन बंद ; गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी

CM मनोहर लाल कौशल्या डैम पहुंचे। यहां सीएम ने कहा कि 2 दिन से बारिश काफी ज्यादा होने के कारण कौशल्या डैम के पानी का लेवल बढ़ गया था। डैम का गेट खोलकर 4000 क्यूसिक पानी निकाला जा रहा है।

हरियाणा में लगातार बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। बारिश की वजह से करनाल और फतेहाबाद में छत गिर गई। वहीं गुरुग्राम में कार पानी में फंस गई। अंबाला में घरों के भीतर पानी घुस गया। जिस वह से लोगों को छतों पर शरण लेनी पड़ी है। कल भी हरियाणा में उत्तर हरियाणा के साथ दक्षिण और दक्षिण पूर्व के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है

अंबाला, रोहतक, फरीदबाद समेत कई शहरों में स्कूलों की छुट्‌टी का ऐलान किया गया है। गुरुग्राम में डिप्टी कमिश्नर ने सभी ऑफिसों को वर्क फ्रॉम होम शुरू करने को कहा है।

वहीं जलभराव से पैदा हुई स्थिति को देख CM मनोहर लाल कौशल्या डैम पहुंचे। यहां सीएम ने कहा कि 2 दिन से बारिश काफी ज्यादा होने के कारण कौशल्या डैम के पानी का लेवल बढ़ गया था। डैम का गेट खोलकर 4000 क्यूसिक पानी निकाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब बारिश रुक गई है, अभी स्थिति बिल्कुल ठीक है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सीएम ने बताया कि हथिनी कुंड बैराज पर एक लाख क्यूसिक पानी छोड़ जा रहा है, वहां 3 लाख क्यूसेक पानी पर अलर्ट होता है। आगे भी अगर बारिश आती है या पहाड़ से पानी आता है हर प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए हमारी टीम तैयार है।

हरियाणा के इन 16 जिलों में कल अलर्ट
हरियाणा में कल यानी सोमवार को 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें हरियाणा के उत्तर क्षेत्र के जिले पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल के साथ दक्षिण और दक्षिण पूर्व के जिले महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

DSE ने सभी जिलों के DC को स्कूलों की छुट्टी के लिए लिखा पत्र
हरियाणा में भारी बारिश के कारण स्कूलों की छुट्टी के लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी डीसी को पत्र लिखा है। जिसमें डीसी को भारी बारिश को देखते हुए सरकारी व प्राइवेट स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा करने के लिए कहा है। यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की संभावना को देखते हुए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के डीसी को पत्र जारी कर के आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button