Breaking NewsGohana

राजीव बेडवाल हुए पदोन्नत, जे.ई. से बने एस.डी.ई.

गोहाना :-21 जुलाई : शहर के सेक्टर 7 निवासी राजीव बेडवाल को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने पदोन्नत कर दिया है। दिसंबर 2007 में नियुक्ति से ले कर अब तक वह जे.ई. थे जिससे उन्हें एस. डी. ई. प्रमोट किया गया गया है। राजीव बेडवाल गोहाना के मूल निवासी हैं। उनकी सर्वप्रथम नियुक्ति फरीदाबाद में हुई। उसके बाद वह सोनीपत में स्थानांतरित हुए। राजीव बेडवाल 2015 से दिसंबर 2022 तक गोहाना में कार्यरत रहे। यहां से वह भिवानी तबदील हुए। राजीव बेडवाल वर्तमान में रोहतक में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में जे.ई. हैं, उन्हें पदोन्नत करते हुए उसी मंडल में एस.डी.ई. नियुक्त किया गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button