हिंदू राष्ट्र के लिए प्रारंभ साध्वी कवि सिंह की पदयात्रा पहुंची गोहाना

गोहाना :-15 जुलाई : भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए साध्वी कवि सिंह द्वारा निकाली जा रही पदयात्रा सोमवार
को गोहाना से गुजरी। शहर से निकलने पर हरिद्वार से रामेश्वरम तक की इस यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा की अगवानी वरिष्ठ युवा भाजपा नेता परशुराम गौड़ के नेतृत्व में की गई। साध्वी कवि सिंह ने कहा कि उनकी पदयात्रा का एकमात्र ध्येय हिंदुत्व की रक्षा कर देश को पुन: हिंदू राष्ट्र बनाना है। इस के लिए हर गांव-हर घर में हिंदुत्व का प्रचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंदू परिवारों को नशे से दूर रहते हुए अपने बच्चों को गुरुकुलों से सनातन शिक्षा दिलवानी चाहिए।
परशुराम गौड़ ने पी. एम. नरेंद्र मोदी से अपील की कि वह भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर दें। इस अवसर पर अनिल गौड़, श्रीभगवान लठवाल, रवींद्र सैनी, सुरेश रभड़ा, मोनू गामड़ी, जगदीश चहल आदि भी उपस्थित रहे।


