AgricultureBreaking NewsGohana
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने शामड़ी, बुसाना में धान की सीधी बिजाई के लिए किया जागरुक

गोहाना :-3 जुलाई : बुधवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा गांव शामड़ी और बुसाना में शिविर लगाकर किसानों को धान की सीधी बिजाई करने के लिए जागरूक किया गया । अधिकारियों ने किसानों को धान की सीधी बिजाई के फायदे बताए ।
एस.डी.ओ. डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि उपमंडल में आठ हजार एकड़ में धान की सीधी बिजाई करवाने का लक्ष्य रखा गया है। धान की सीधी बिजाई करने पर किसानों को प्रति एकड़ चार हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
भूमि परीक्षण अधिकारी देवराज दलाल ने किसानों को अपने खेतों की मिट्टी की भी जांच करवाने की सलाह दी। इस अवसर पर खंड कृषि अधिकारी डॉ. आनंद श्योराण, डॉ. विपिन सैनी, सहायक तकनीकी प्रबंधक कृष्ण खासा, संदीप, अजय मौजूद रहे।



