GohanaHealth

8 अल्ट्रा साउंड मशीन में से 2 मशीन कंडम ; सप्ताह तक वेटिंग मिल रही है; मरीज हुए परेशान

एक वर्ष से बंद पड़ी है अल्ट्रासाउंड मशीन शहर के सिविल अस्पताल में भी मरीजों को अल्ट्रासाउंड का लाभ नहीं मिल रहा है।

गोहाना :- महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां में मरीजों को अल्ट्रासाउंड की वांछित सुविधा नहीं मिल रही है। मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रसाउंड की आठ मशीनें हैं, जिनमें से दो मशीनें कंडम हो चुकी हैं। वहीं पांच मशीनें अलग-अलग विभागों में रखी हुई हैं। सामान्य मरीजों के लिए केवल एक मशीन उपलब्ध है। पर्याप्त संसाधन नहीं होने के चलते मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड के लिए एक सप्ताह तक वेटिंग मिल रही है। वेटिंग मिलने से मरीजों को उपचार को लेकर काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

महिला मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 1500 से अधिक मरीज उपचार के लिए आते हैं। ओपीडी में जांच के बाद कुछ मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड करवाने की आवश्यकता होती है। मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड की आठ मशीनें होने के बावजूद भी मरीजों को उनका वांछित लाभ नहीं मिल रहा है। मेडिकल कॉलेज में सामान्य अल्ट्रसाउंड कक्ष में रखी दो मशीनें अधिक पुरानी होने के चलते कंडम हो चुकी हैं। यहां मरीजों का अल्ट्राउंड करने के लिए केवल एक ही मशीन चालू हालत में है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इस मशीन से एमरजेंसी और गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रसाउंड को ही प्राथमिकता दी जाती है। अधिकारियों के अनुसार यह मशीन भी अधिक पुरानी है, जिसके चलते इसमें भी बार-बार तकनीकी खामी आ जाती है। पर्याप्त संसाधन नहीं होने पर मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए एक सप्ताह तक की वेटिंग मिल रही है। मरीजों का कहना है कि अल्ट्रासाउंड नहीं होने तक ड्रॉक्टर भी बीमारी की रिपोर्ट नहीं देख पाते हैं। इससे उनका उपचार भी समय पर नहीं हो पाता है। मरीजों ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से अल्ट्रसाउंड मशीनों की संख्या बढ़ाने की मांग की।

सिविल अस्पताल में भी एक वर्ष से बंद पड़ी है अल्ट्रासाउंड मशीन शहर के सिविल अस्पताल में भी मरीजों को अल्ट्रासाउंड का लाभ नहीं मिल रहा है। अल्ट्रासाउंड मशीन करीब एक वर्ष से खराब पड़ी हुई है। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 40 से 50 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जाते थे। अब इन मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए निजी अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है। मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल प्रशासन ने एक निजी नर्सिंग होम के साथ अल्ट्रासाउंड के लिए अनुबंध किया हुआ है।

मुख्यालय से की हुई है तीन अल्ट्रासाउंड मशीनों की मांग ^ मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रसाउंड मशीनें पुरानी हैं। मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों के अल्ट्रासाउंड करवाए जा रहे हैं। मरीजों की सुविधा के लिए मुख्यालय से तीन नई आधुनिक डिजिटल अल्ट्रसाउंड मशीनों की मांग की हुई है। नई डिजिटल मशीनें आने से मरीजों को फायदा होगा। डॉ. राजीव महेंद्रु, निदेशक, महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button