महाशिवरात्रि की रात को होता है विशेष ऊर्जा का प्रवाह : अश्विनी कुमार
गोहाना :-7 मार्च : शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित गीता विद्या मंदिर के प्रिंसिपल अश्विनी कुमार ने गुरुवार को कहा कि महाशिवरात्रि की रात को ब्रह्मांड में ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति ऐसी होती है कि एक विशेष ऊर्जा का प्रवाह होता है। अश्विनी कुमार स्कूल में महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर हुए विशेष उत्सव को संबोधित कर रहे थे। इस
उत्सव में विद्यार्थियों ने शिव परिवार के विभिन्न सदस्यों के मोहक रूप धरे। माहिर शिव, नव्या पार्वती, दैविक गणेश और रेयांश कार्तिकेय बने ।
प्रिंसिपल अश्विनी कुमार ने कहा कि महाशिवरात्रि का धार्मिक के साथ वैज्ञानिक महत्व भी है। शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में अंतर को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव करोड़ों सूर्यो की प्रभा से युक्त शिवलिंग रूप में प्रकट हुए थे। शिक्षिका सुनीता वर्मा ने कहा कि महाशिवरात्रि तीन शब्दों महा, शिव और रात्रि का समुच्चय है। इन तीन शब्दों का सीधा अर्थ है- शिव की महान रात।


