PoliticsState

हरियाणा में कांग्रेस के संगठन की घोषणा जल्‍द होने की संभावना है,पार्टी प्रभारी ने पूर्व CM से की मुलाकात

प्रभारी दीपक बाबरिया लगातार दिल्ली में शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने संगठन लिस्ट के नामों को लेकर चर्चा की। पार्टी में चल रही गुटबाजी को लेकर बाबरिया पहले ही सख्त संकेत दे चुके हैं।

हरियाणा में 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस में मंथन शुरू हो गया है। पार्टी के नए राज्य प्रभारी दीपक बाबरिया लगातार दिल्ली में शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने फिर दिल्ली में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संगठन लिस्ट के नामों को लेकर चर्चा की। पार्टी में चल रही गुटबाजी को लेकर बाबरिया पहले ही सख्त संकेत दे चुके हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि पार्टी के नेता अनुशासन की लाइन को पार न करें, इसके कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बाबरिया अगले हफ्ते फिर से हरियाणा दौरे पर आ सकते हैं।

जल्द घोषित हो सकती है संगठन लिस्ट
हरियाणा में कांग्रेस के संगठन की घोषणा जल्‍द होने की संभावना है। राज्‍य में पार्टी के संगठन की सूची तैयार हो चुकी है और इस पर कांग्रेस के हाईकमान की स्‍वीकृति की मोहर लगना बाकी है। बताया जाता कि सूची पर पार्टी के नेताओं की सहमति बनाने में सूबे के नए प्रभारी दीपक बाबरिया सफल रहे हैं। दिल्ली में वह इसी को लेकर हरियाणा के शीर्ष नेताओं से मिल रहे हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सूची में 33 जिला प्रधानों के नाम
हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के अनुसार 180 ब्लॉक और 33 जिला प्रधानों की सूची कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के पास है। प्रदेश में नौ साल में पहली बार जिला व ब्लाक स्तर के संगठन की अंतिम सूची हाईकमान तक पहुंची है। हालांकि यह लिस्ट तत्कालीन पार्टी प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल के नेतृत्व में दिल्ली पहुंची थी, लेकिन अब इस पर काम नए पार्टी प्रभारी दीपक बाबरिया करा रहे हैं।

एक जिले को लेकर हुड्डा खेमे में आतंरिक विरोध
जिला व ब्लाक सूची बनाते समय कई जिलों में हुड्डा के अपने खेमे में भी आंतरिक विरोध बन गया था। हालांकि राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा एक जिले को छोड़कर बाकी सभी जगह खेमेबंदी तोड़ने में कामयाब हुए हैं। दीपेंद्र हुड्डा फरीदाबाद जिलाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से नाम तय नहीं करवा पाए। प्रदेशाध्यक्ष की तरफ से जो नाम दिया गया है, उस पर पार्टी के अन्य नेता सहमति नहीं दिखा रहे हैं। हुड्डा चाहते हैं कि प्रदेशाध्यक्ष की एक जिले को लेकर जो संस्तुति है, उसे मानना चाहिए।

दूसरों गुटों के समर्थकों के भी नाम
किरण चौधरी, कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला समर्थकों को भी संगठन सूची में कुछ ब्लॉक व जिले मिलने की संभावना है। हुड्डा खेमे से हरियाणा के कांग्रेस के इन नेताओं ने भी अलग नामों की सूची दी हुई है। इन नेताओं ने दावा किया है जिनके नाम सूची का हिस्सा बन रहे हैं, उन्होंने कांग्रेस के लिए कोई काम नहीं किया है।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button