Breaking NewsEntertainmentGohanaSocial

धर्म पुत्र कलां मंच गोहाना में 6 से आयोजित करेगा लोक कला उत्सव

गोहाना :- 3 फरवरी : भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, पटियाला स्थित उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र और हरियाणा कला परिषद के सहयोग से धर्म पुत्र कला मंच गोहाना में तीन दिन का लोक कला उत्सव आयोजित करेगा। यह लोक कला उत्सव 6 फरवरी से 8 फरवरी तक रोज दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगा। तीनों दिन विभिन्न प्रदेशों के कलाकार अपने-अपने प्रदेशों के लोक नृत्यों पर थिरकेंगे।

लोक कला उत्सव की अध्यक्षता मनोज जाले करेंगे जो धर्म पुत्र कला मंच के अध्यक्ष तथा पटियाला के उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की गवर्निंग बॉडी के सदस्य हैं।

6 फरवरी को सत्यानंद पब्लिक स्कूल में उत्सव होगा। मुख्य अतिथि नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी होंगी। विशिष्ट अतिथि हरिश्चंद्र कर्नाटक, राम कुमार मित्तल, महा सिंह पूनिया, ललिता पहल और सीमा श्योराण होंगे।

c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

7 फरवरी का उत्सव गंगाणा गांव स्थित हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में होगा। मुख्य अतिथि संस्कार भारती की हरियाणा इकाई के महामंत्री अभिषेक गुप्ता और विशिष्ट अतिथि सोनीपत भाजपा के जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा होंगे। साथ में बलराम कौशिक, डॉ. एस. एन. गुप्ता, कुसुमलता, दलबीर दांगी, रविंद्र जागलान, डॉ. शर्मिला, डॉ. मनोज शर्मा और डॉ. राज सिंह पौडिया भी पहुंचेंगे।

8 फरवरी का उत्सव बाल भारती विद्यापीठ में होगा। मुख्य अतिथि हरियाणा भाजपा के प्रदेश महामंत्री और राई के विधायक मोहन लाल कौशिक होंगे। विशिष्ट अतिथि नागेंद्र शर्मा, हरि प्रकाश गौड़, अरुण बड़ौक, सुलतान सिंह सैनी, पंकज जाले और सुमन कौशिक होंगे।

उत्सव में सोनीपत के प्रकाश मलिक और रोहतक के विक्की बराक को कला गुरु सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button