Breaking NewsEducationGameGohana

गोहाना के वजीरपुरा गांव के टी.पी.एस. स्कूल बना महिला क्रिकेट का स्टेट चैम्पियन

गोहाना :-12 जनवरी : गांव वजीरपुरा स्थित टी. पी. एस. पब्लिक स्कूल महिला क्रिकेट का स्टेट चैम्पियन बन गया है। महेंद्रगढ़ में तीन दिन चली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का विजेता टी. पी.एस. की महिला टीम को घोषित किया गया।

महेंद्रगढ़ जिले के खुदाना गांव में महिला क्रिकेट की स्टेट चैम्पियनशिप 10 जनवरी से 12 जनवरी तक चली। इस चैम्पियनशिप में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीम ने भाग लिया। शुक्रवार को हुए फाइनल मैच को टी. पी. एस. पब्लिक स्कूल की महिला टीम ने जीत लिया तथा चैम्पियनशिप का कप अपने नाम कर लिया। इस स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा शिवानी को वूमेन ऑफ दि मैच घोषित किया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

टी.पी.एस. पब्लिक स्कूल की टीम ने खेल शिक्षिका सुनीता के मार्गदर्शन में स्टेट चैम्पियनशिप पर अपना कब्जा किया। स्कूल की एम. डी. प्रतिभा जैन ने विजेता टीम की छात्राओं को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button