गोहाना के नालंदा समूह के शिक्षकों ने सीखीं शिक्षण की नई तकनीकें
गोहाना :- 5 जनवरी : इस समय स्कूलों में शरद अवकाश चल रहा है। शुक्रवार को इस का सदुपयोग नालंदा समूह ने अपने दोनों स्कूलों के अध्यापकों के प्रशिक्षण के लिए किया। यह शिविर नालंदा इंटरनेशनल स्कूल और नालंदा वर्ल्ड स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाओं के लिए रहा।
दोनों स्कूलों के स्टाफ को शिक्षण की नई तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए ट्रेनिंग की स्पेशलिस्ट जयश्री मेहता को आमंत्रित किया गया। जयश्री मेहता डेढ़ सौ स्कूलों में तीन हजार से अधिक क्लास रूम वर्कशॉप आयोजित कर चुकी हैं।
नालंदा समूह की वर्कशॉप की संयुक्त अध्यक्षता नालंदा इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल वीरेंद्र सिंह मलिक और नालंदा वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल अनुपमा चौधरी ने की। मार्गदर्शन स्कूल के चेयरमैन उमेद सिंह मलिक और प्रबंधक रीना मलिक का रहा।
जयश्री मेहता ने प्रशिक्षु शिक्षकों और शिक्षिकाओं को बताया कि वे किस प्रकार से शिक्षण को रुचिकर बना सकते हैं शिक्षण को क्रियात्मक बनाने के लिए उन्होंने कहानी विधा और खेलों के प्रयोग का प्रशिक्षण दिया।



