AdministrationAgricultureBreaking NewsGohana

गोहाना शुगर मिल के नए पिराई सीजन का शुभारंभ करने आए सांसद बोल गए बड़ी-बड़ी बातें

बिहार, यू. पी. वालों के भरोसे न रहो, काम खुद करो : कौशिक

गोहाना :-30 नवम्बर : गुरुवार को आहुलाना गांव में स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल के नए पिराई सत्र का शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में तीन घंटे से भी ज्यादा लेट पहुंचे कौशिक मंच से बड़ी-बड़ी बातें बोल गए।

भाजपा सांसद ने कहा कि अपना काम खुद करो, बिहार-यू. पी. वालों के भरोसे न रहो। उन्होंने मंच से सवाल किया, यू.पी.-बिहार वाले मजदूर क्या इंसान नहीं हैं? उन्होंने कहा कि पूरा हरियाणा इस समय इस दिक्कत से जूझ रहा है कि हमें गन्ना छीलने के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं।

उन्होंने याद दिलाया कि हमारे बाप-दादा सारा काम अपने हाथ से करते थे, मैंने खुद अपने हाथ से गेहूं काट रखा है। आजकल के बच्चे अपना काम खुद नहीं करना चाहते, मकान बनाना हो या फसल काटनी हो, वे बिहार और यू. पी. से आने वाले मजदूरों पर निर्भर हो चुके हैं।

रमेश कौशिक ने कहा कि सोनीपत में हजारों फैक्टरियां हैं। इन फैक्टरियों में हमारे आदमी काम करने के लिए राजी नहीं हैं। इन फैक्टरियों में बिहार और यू. पी. के लाखों लोग काम कर रहे हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि मैंने हजारों लड़कों को लगवाया, पर कुछ ही दिन में छोड़-छाड़ कर आ गए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

भाजपा सांसद ने कहा कि गांवों में पहले हर घर में पशु होते थे। अब गांव वालों ने भी पशु रखने बंद कर दिए, वे थैली दूध पीने लग गए हैं।

रमेश कौशिक ने अपने भाषण के प्रारंभ में देरी से आने के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री का प्रोग्राम था, उसमें वक्त लग गया। कौशिक को डी. सी. के साथ सुबह 11 बजे पहुंचना था, पर वे करीब अढाई बजे आए।

पत्रकारों से बातचीत में भाजपा सांसद रमेश कौशिक बोले कि आम आदमी पार्टी वाले बातें बना रहे हैं, हम काम कर के दिखा रहे हैं। वे केवल वायदे कर रहे हैं, हम धरातल पर काम कर रहे हैं। कृषि मंत्री के विवादास्पद ब्यान से कन्नी काटते हुए सांसद ने कहा कि उन्होंने वह ब्यान न तो पढ़ा, न सुना है।

इस अवसर पर सोनीपत के डी. सी. डॉ. मनोज कुमार, एस.डी.एम. और मिल के एम. डी. आशीष वशिष्ठ के साथ स्वामी जसमेर सिंह, इंद्रजीत विरमानी, तकदीर नरवाल, प्रदीप खर्ब, प्रदीप मलिक, बलराम कौशिक, वीरेंद्र भनवाला, जसबीर दोदवा, मनजीत दहिया आदि भी मौजूद रहे।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button