Breaking News

मैं हरियाणे की छोरी,मन्ने कर दिया ऊंचा नाम-नालंदा वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने हरियाणवी लोक नृत्य और गीतों से समय को बांधा

 

गोहाना :- 1 नवम्बर : बुधवार को हरियाणा दिवस पर गोहाना-जींद मार्ग पर स्थित नालंदा वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने हरियाणवी लोक नृत्य और गीतों से समय को बांध दिया। अध्यक्षता स्कूल की प्रिंसिपल अनुपमा चौधरी ने की। मुख्य अतिथि स्कूल की मैनेजर रीना मलिक रहीं। नन्हे-मुन्ने छात्रों और छात्राओं ने मैं हरियाणे की छोरी, मन्ने कर दिया ऊंचा नाम, मेरी सास के पांच पुतर, पानी छलके जैसे लोकप्रिय गीतों पर नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने विभिन्न अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। रीना मलिक ने कहा कि हरियाणा का खान-पान और संस्कृति पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। हमें अपनी संस्कृति पर गर्व है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button