Breaking NewsCrimeNCR

हरियाणा के परिवहन मन्त्री का फेसबुक पेज हुआ हैक ; अश्लील विडियो अपलोड करी, 97 हजार फॉलोवर्स ; साइबर टीमें जाँच में जुटी

फरीदाबाद :- हरियाणा के परिवहन मंत्री और फरीदाबाद जिले की बल्लभगढ़ विधानसभा सीट से विधायक मूलचंद शर्मा की फेसबुक आईडी किसी हैकर ने हैक कर ली और उस पर अश्लील VIDEO भी अपलोड कर दिया। जैसे ही इसकी जानकारी परिवहन मंत्री को मिली तो उन्होंने तत्काल DGP शत्रुजीत कपूर और फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर राकेश आर्य को मामले की जानकारी दी और कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मंत्री की फेसबुक आईडी हैक होने की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। फरीदाबाद से लेकर चंडीगढ़ तक की साइबर एक्सपर्ट की टीम जांच पड़ताल में जुटी गई है। खुद डीजीपी इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

चंडीगढ़ में थे मंत्री, ID नहीं खुली तो पता चला
जानकारी के अनुसार परिवहन मंत्री गुरुवार को चंडीगढ़ में थे। इनकी फेसबुक आईडी स्पेशल असिस्टेंट ब्रजमोहन चलाते हैं। प्रदेश में होने वाले सभी कार्यक्रमों की जानकारियां पेज पर शेयर की जाती है। गुरुवार को मंत्री के एक कार्यक्रम के कुछ फोटो और मैटर अपलोड करने के लिए जब असिस्टेंट ने आईडी खोली तो वह खुल ही नहीं रहा था। उस पर एक लिंक आया हुआ था। लिंक पर क्लिक करते ही फेसबुक पर अश्लील वीडियो अपलोड हो गई। इसकी जानकारी तुरंत मंत्री को दी गई।

दिल्ली पुलिस की मदद से हैकरों की हो रही तलाश
परिवहन मंत्री ने पुलिस को हैकर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। फेसबुक हैक करने की सूचना मिलते ही प्रदेश भर की साइबर एक्सपर्ट टीम एक्टिव हो गई। चंडीगढ़ और फरीदाबाद की साइबर टीम के साथ साथ दिल्ली पुलिस से भी मदद ली जा रही है ताकि हैकरों को जल्द पकड़ा जा सके। परिवहन मंत्री के करीब 97 हजार फॉलोअर्स हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button