Breaking News

भावड़ गाँव के युवक ने जहर पी कर दे दी जान ; किराए पर कार चलाने का करता था काम

मृतक भावड़ गांव का, किराए पर चलाता था कार , रोहतक के नांदल गांव के 3 आरोपियों पर केस दर्ज

गोहाना :- 11 अक्तूबर : बरोदा थाने के भावड़ गांव के विकास पुत्र हरिराम (35) ने जहर पी कर जान दे दी। वह किराए पर कार चलाने का काम करता था। उसके भाई के बयान पर पुलिस ने रोहतक जिले के नांदल गांव के तीन नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। आरोप है कि मृतक के मांगने पर उसकी कार और दिए कैश को लौटाने की बजाय उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। श्याम सुंदर पुत्र हरिराम ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके भाई विकास का नांदल गांव के प्रवीण पुत्र मेहर सिंह तथा जितेंद्र उर्फ काला पुत्र कृष्ण के साथ गाड़ियों और पैसों का लेन-देन रहता था। इन दोनों आरोपियों का लाखनमाजरा में गैराज है। श्याम सुंदर का कहना है कि इन दोनों आरोपियों ने 5 महीने पहले विकास से 2.70 लाख रुपए उधार लिए थे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

करीब 8 महीने पहले विकास ने अपनी स्विफ्ट कार को डेंट-पेंट के लिए गैराज में खड़ा किया था जिसका इंजन बदल दिया गया तथा बाकी का सामान उतार लिया गया। मृतक के भाई ने बताया कि 3 महीने पहले विकास ने काम करवाने के लिए अपनी सेलेरियो कार आरोपियों के गैराज में छोड़ी। आरोपियों ने उसे कार को बेच दिया तथा उसका एक भी पैसा विकास को नहीं दिया। अब बेची कार की पेमेंट और नकद उधार दिए पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। आरोप है कि नांदल गांव का सूबे सिंह पुत्र सतबीर सिंह भी प्रवीण और जितेंद्र के कहने पर विकास को धमकी देता था। इस पर परेशान हो कर विकास ने जहर पी लिया। उसे महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button