AdministrationGohanaSonipat
गोहाना शहर की पांच और गन्नौर की चार कॉलोनियां वैध
गोहाना/गन्नौर :- शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए प्रदेश सरकार ने नौ कॉलोनियों को वैध कर दिया है। गन्नौर क्षेत्र के बसंत विहार एक्सटेंशन, पंचवटी कालोनी, हनुमान नगर, शिव कॉलोनी और गोहाना में आर्य नगर एक्सटेंशन, गोवर्धन कॉलोनी मीनाक्षी कॉलोनी, श्रीरामशरणम् कॉलोनी व ज्योतिबा फुले कॉलोनी को वैध किया गया है।
गन्नौर में विधायक निर्मल चौधरी के आवास पर पत्रकारवार्ता करते हुए सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में 303 कॉलोनियों को वैध कर आम लोगों को राहत प्रदान की है। इनमें गन्नौर विधानसभा क्षेत्र की 4 काॅलोनियां शामिल हैं। सरकार इन कॉलोनियों में विकास कार्य करने के लिए अलग से बजट देगी। उनके साथ विधायक निर्मल चौधरी, नपाध्यक्ष अरुण त्यागी, रामकुमार धनखड़ व नपा उपाध्यक्ष दिनेश अधलखा मौजूद रहे।


