गोहाना :-पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान में किसानों व मजदूरों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र का भी यही हाल है। किसानों व मजदूरों के हालात ऐसे हैं कि वें अपने बच्चों को बेहतर स्कूलों में भी नहीं पढ़ा सकते। ऐसे में वर्तमान व्यवस्था को बदलने की जरूरत है। वह रविवार शाम को शहर में सोनीपत रोड स्थित सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में अपने समर्थकों की बैठक को संबोधित करने के बाद पत्रकारवार्ता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने समर्थकों को 2 अक्टूबर को जींद में होने वाली रैली के लिए निमंत्रण दिया।
Related Articles
Check Also
Close


