छात्राओं ने कॉलेज मैनेजमेंट पर रोलनंबर जारी नहीं करने का लगाया आरोप
गोहाना :- शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने कॉलेज मैनेजमेंट पर रोलनंबर जारी नहीं करने का आरोप लगाया।रोल नंबर नहीं मिलने पर छात्राओं नेकॉलेज के गेट पर एकत्रित होकर रोषप्रकट किया। उन्होंने कॉलेज मैनेजमेंट सेरोल नंबर जारी करने और परीक्षा मेंशामिल होने की अनुमति देने की मांग की।
छात्राओं का कहना है कि कॉलेज मेंउन्होंने एएनएम कोर्स में दाखिला लियाहुआ है। उनकी सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होचुकी हैं। कॉलेज मैनेजमेंट ने फीसबकाया होने का हवाला देकर उनका रोलनंबर जारी नहीं किया। रोल नंबर नहींमिलने से वे परीक्षा में शामिल नहीं होसकती हैं। परीक्षाएं नहीं देने से उनकीपढ़ाई प्रभावित होगी।
छात्राओं का कहनाहै कि परीक्षा में शामिल होने की अनुमतिदेने की मांग को लेकर वे मंगलवार कोसुबह कॉलेज मैनेजमेंट से मिली थी।मैनेजमेंट ने उनकी मांग को अनसुना करदिया। इससे गुस्साई छात्राएं कॉलेज केगेट पर एकत्रित हो गई और रोष प्रकटकिया। उन्होंने कॉलेज को जल्द ही उनकारोल नंबर जारी करने की मांग की।
विष्णु नगर में कॉलेज के गेट पर एकत्रित होकर रोष प्रकट करती छात्राएं
^कॉलेज की कई छात्राओं की फीसबकाया है। इन्होंने करीब एक वर्ष सेफीस का भुगतान नहीं किया है।बकाया फीस जमा कराने को लेकरछात्राओं को बार-बार सूचित भीकिया गया था। फीस का भुगतान नहींहोने पर ही छात्राओं के रोल नंबर रोकेगए हैं।अजय कुमार, मैनेजमेंट सदस्य


