Breaking News
हिंसा से नूंह में जगह-जगह बर्बादी के निशान ; कई गाड़ियां सड़कों पर जलकर कबाड़
हरियाणा के नूंह में ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हिंसा के बाद तनाव बना हुआ है। गुरुग्राम के सोहना और फरीदाबाद समेत कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। हालात काबू करने के लिए अभी अर्धसैनिक बलों की 13 कंपनियां तैनात की गई हैं। 6 और कंपनियां बुलाई गई हैं।
हिंसा से नूंह में जगह-जगह बर्बादी के निशान दिख रहे हैं। कई गाड़ियां सड़कों पर जलकर कबाड़ हो चुकी हैं। कुछ के शीशे टूटे हुए हैं। उपद्रवियों ने साइबर थाने में भी आग लगा दी। इस हिंसा में होमगार्ड के दो जवानों सहित 5 लोगों की मौत हो गई। इंटरनेट सेवाएं बंद करने और धारा-144 लगाने के साथ ही जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है।



