Breaking NewsHealthभिवानी

आत्माराम कोकड़ा की स्मृति में 42 वां निःशुल्क नेत्र एवं चिकित्सा शिविर आज

बीपीएमएस का मूलमंत्र 'नर सेवा ही नारायण सेवा': राजेश चेतन 

 

भिवानी, 15 जुलाई । निरंतर जन सेवा और वर्षों से गरीब व जरूरतमंद मरीजों की निःशुल्क सेवा में संलग्न उत्तर भारत की प्रमुख सामाजिक-सनातनी संस्था भिवानी परिवार मैत्री संघ द्वारा प्रसिद्ध समाजसेवी एवं देहदानी श्री आत्माराम कोकड़ा की पुण्य स्मृति में कोकड़ा परिवार के सौजन्य से आंखों का 42 वां मोतियाबिंद ऑपरेशन (लैंस वाला) एवं मेडिकल कैम्प

बुधवार 15 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।

आयोजन स्थल

श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर, नजदीक रोहतक गेट, भिवानी रहेगा। शिविर प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा।

भिवानी परिवार मैत्री संघ के अध्यक्ष, एंकरिंग के सशक्त हस्ताक्षर एवं विख्यात अंतरराष्ट्रीय कवि राजेश चेतन ने बताया कि ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के भाव से भिवानी परिवार मैत्री संघ (बीपीएमएस) की स्थापना की गई थी और संस्था ने पिछले लगातार 41 सप्ताह से निःशुल्क नेत्र एवं चिकित्सा शिविर लगा कर जिला भिवानी, चरखी दादरी समेत हरियाणा के सभी जिलों के साथ-साथ राजस्थान, दिल्ली व उत्तर प्रदेश के हजारों गरीब एवं जरूरतमंद नेत्र, कैंसर व सामान्य रोगियों की हर संभव मदद की है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

राजेश चेतन ने बताया कि शिविर में नई दिल्ली के वेणु आई हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेन्टर के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम नेत्र रोगियों की जांच करती है। दिल्ली के ही प्रसिद्ध राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर की टीम बीपीएमएस के हर शिविर में कैंसर के संभावित रोगियों के अलावा अन्य रोगों की जांच करती है।

उन्होंने बताया कि नेत्र आपरेशन के लिए चयनित रोगियों के दिल्ली आने-जाने, खान-पान, चश्मे व 15 दिन की दवा का प्रबंध बीपीएमएस द्वारा बिल्कुल मुफ्त किया जाता है।

राजेश चेतन ने बताया कि बीपीएमएस द्वारा उच्च स्तरीय सेवा, चिकित्सकों द्वारा बेहतरीन देख-रेख और उच्चकोटि की दवाएं उपलब्ध करवाने के चलते इन शिविरों की साख, विश्वसनीयता और लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button