AdministrationBreaking NewsSonipatचुनाव विभाग

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ 15 जून से घर-घर जाकर करेंगे मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य- एसडीएम सुभाष चंद्र

एसडीएम सुभाष चंद्र की अध्क्षता में एसआईआर प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए बीएलए एवं बीएलओ को दी गई ट्रेनिंग

सोनीपत, 10 जून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करने के उद्देश्य से सोनीपत विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ट्रेनिंग कार्यक्रम में राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ), सुपरवाइजर तथा संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।

एसडीएम ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के अंतर्गत 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक सभी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2026 तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण एवं पुनव्र्यवस्थित करने का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। सूचना चरण, जिसमें नोटिस जारी करना, सुनवाई एवं सत्यापन की प्रक्रिया शामिल है, 21 जुलाई से 18 सितंबर 2026 तक संचालित होगी। अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना तथा अपात्र प्रविष्टियों को हटाकर निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाना है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

एसडीएम ने बताया कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर किए जाने वाले मतदाताओं का सत्यापन कार्य के दौरान नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं की जानकारी एकत्रित करना तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए सभी बीएलए और बीएलओ आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

ट्रेनिंग के दौरान अधिकारियों द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की विभिन्न प्रक्रियाओं, प्रपत्रों, समय-सीमा, मतदाता सत्यापन, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं के बारे में भी अवगत कराया गया। इस दौरान निर्वाचन कानूनगो कृष्ण हुड्डा, मास्टर ट्रेनर अमित कुमार व सुरेन्द्र अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button