AdministrationBreaking NewsGohana

आगामी मानसून को लेकर प्रशासन सतर्क, एसडीएम अंकित कुमार ने ड्रेनों व पंप हाउस का किया निरीक्षण

बाढ़ व जलभराव से बचाव हेतु विकास कार्यों का लिया जायजा, शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

गोहाना, 9 जून 2026। आगामी मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए गोहाना के एसडीएम अंकित कुमार ने उपमंडल क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण तथा वर्षा जल निकासी की व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से गुजरने वाले विभिन्न ड्रेनों, ड्रेन हेड, पंप हाउस तथा जल निकासी से संबंधित विकास कार्यों का मौके पर जाकर जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने माहरा हेड, ड्रेन नंबर-8, वजीरपुरा से खंदराई ड्रेन, छपरा ड्रेन, भम्भेवा ड्रेन ,बनवासा पंप हाउस, घड़वाल ड्रेन, छपरा गांव में चल रहे पाइपलाइन कार्य, भम्भेवा सब लिंक ड्रेन तथा कोहला ड्रेन,फ्लड वर्क सहित विभिन्न स्थलों का दौरा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

एसडीएम अंकित कुमार ने कहा कि मानसून के दौरान किसानों और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सजग है। उन्होंने ड्रेनों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था तथा बाढ़ नियंत्रण से जुड़े कार्यों को संतोषजनक बताते हुए शेष कार्यों को भी निर्धारित समयावधि में शीघ्र पूरा कराने तथा किसानों द्वारा बनाए गए अवरोधक नाले हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार सभी आवश्यक विकास एवं जल निकासी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किए जाएंगे, ताकि वर्षा ऋतु के दौरान जलभराव और बाढ़ जैसी परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रशासनिक बाधा को तुरंत दूर किया जाए। प्रशासन का उद्देश्य क्षेत्र में सुचारू जल निकासी व्यवस्था बनाए रखना तथा किसानों की फसलों एवं आमजन की संपत्ति को संभावित नुकसान से सुरक्षित रखना है।

इस अवसर पर सिंचाई विभाग के एसडीओ अक्षय कुमार, एसडीओ प्रियवर्त, जेई विकास, विजय, दिनेश सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button