AdministrationBreaking NewsGohanaअवैध निर्माणहरियाणा सरकार

समाधान शिविर में प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए एसडीएम अंकित कुमार ने गांव मोई हुड्डा का किया दौरा

तालाब की सफाई, नाले का कार्य पूर्ण करने एवं अवैध कब्जे हटाने के दिए निर्देश

गोहाना, 8 जून। आज दिनांक 8 जून 2026 को गोहाना के एसडीएम अंकित कुमार ने समाधान शिविर में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कारवाई हुए गांव मोई हुड्डा का दौरा किया तथा मौके पर पहुंचकर संबंधित समस्याओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने गांव के तालाब का भी जायजा लिया और तालाब की सफाई करवाने के निर्देश मौके पर उपस्थित बीडीपीओ को दिए। उन्होंने कहा कि आगामी मानसूनी बरसात के मौसम को देखते हुए जल निकासी की समुचित व्यवस्था बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वर्षा के दौरान ग्रामीणों को जलभराव जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

दौरे के दौरान गांव में अधूरे पड़े नाले के कार्य का भी निरीक्षण किया गया। एसडीएम अंकित कुमार ने बीडीपीओ को निर्देश दिए कि नाले के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करवाया जाए, जिससे बरसात के मौसम में पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सके और गांववासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर एसडीएम ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए सरकारी भूमि, पंचायती भूमि, सार्वजनिक रास्तों, तालाबों एवं अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक भूमि आमजन की सुविधा के लिए होती है और उस पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण गांव के विकास एवं लोगों की सुविधा में बाधा उत्पन्न करता है।

उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति सरकारी भूमि, रास्तों या तालाबों पर अवैध कब्जा करता है तो इसकी जानकारी प्रशासन को दें, ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर सतर्कता बरती जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एसडीएम अंकित कुमार ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि उनका धरातल पर समाधान सुनिश्चित करना है। समाधान शिविरों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर लोगों की समस्याओं का निवारण किया जा रहा है, जिससे प्रशासन और जनता के बीच विश्वास और मजबूत हो रहा है।

इस मौके पर बीडीपीओ परमजीत रंगा, संदीप ग्राम सचिव, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button