Breaking NewsGohanaSocialअग्रवाल समाज

रिंकू जिंदल को नियुक्त किया गया युवा अग्रवाल वैश्य समाज गोहाना विधानसभा का अध्यक्ष 

 

गोहाना, 8 जून । अग्रवाल वैश्य समाज में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए रिंकू जिंदल को युवा अग्रवाल वैश्य समाज गोहाना विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के समाज जनों में खुशी की लहर है।

रिंकू जिंदल ने अपनी नियुक्ति पर अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला और युवा प्रदेश अध्यक्ष मयंक गर्ग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज की सेवा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उल्लेखनीय है कि रिंकू जिंदल इससे पहले अग्रवाल वैश्य समाज सोनीपत जिला के उपाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके साथ ही वे अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन गोहाना में सचिव पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

समाज के कई गणमान्य लोगों ने उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button