AdministrationBreaking NewsGohanaपर्यावरणवृक्षारोपण

मुंडलाना सहकारी समिति में पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

गोहाना, 05 जून 2026 । आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दि मुंडलाना प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड, मुंडलाना में पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रशांत कुमार, सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां गोहाना द्वारा की गई।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इस अवसर पर श्री वीरेंदर (उप निरीक्षक), श्री रविंदर (लिपिक), श्री अनूप (विक्रेता) तथा समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

प्रशांत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं। उन्होंने बताया कि पौधारोपण से न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है, बल्कि इससे ग्लोबल वार्मिंग को कम करने और मृदा अपरदन को रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button