AdministrationBreaking NewsJudicialSonipat

12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

प्री-लोक अदालतों के माध्यम से पक्षकारों को किया जा रहा जागरूक

 

सोनीपत, 03 जून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के सचिव प्रचेता सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों का पक्षकारों की आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर मौके पर ही त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निपटारा किया जाएगा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से न्यायिक परिसर सोनीपत, गोहाना, गन्नौर तथा खरखौंदा में प्री-लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। इन प्री-लोक अदालतों के माध्यम से ऐसे मामलों की पहचान की जा रही है जिनका समाधान आपसी समझौते से संभव है।

डीएलएसए सचिव प्रचेता सिंह ने कहा कि जिन व्यक्तियों के मामले विभिन्न न्यायालयों में लंबित हैं, वे संबंधित न्यायालय में संपर्क कर अपने मामले को प्री-लोक अदालत अथवा 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में लगवाएं, ताकि उनका मामला शीघ्र, सरल एवं कम खर्च में निपटाया जा सके।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button