Breaking NewsSonipatपुलिस प्रशासन

सोनीपत पुलिस की बड़ी सफलता, मई माह में 40 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद; सहायक पुलिस आयुक्त क्राइम राजपाल सिंह ने फोन मालिकों को सौंपे मोबाइल,

 

सोनीपत, 02 जून। पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह, आईपीएस (ADGP) के कुशल मार्गदर्शन में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोनीपत पुलिस की साइबर सेल टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। साइबर सेल द्वारा मई माह के दौरान विभिन्न स्थानों से गुम हुए कुल 40 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई।

पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन एवं साइबर कुशल पाल सिंह तथा सहायक पुलिस आयुक्त साइबर राजदीप मोर के निर्देशन में *साइबर सेल इंचार्ज उप निरीक्षक कमल सिंह* एवं उनकी टीम ने लगातार तकनीकी निगरानी और अथक प्रयासों के माध्यम से विभिन्न कंपनियों के कुल 40 गुमशुदा मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए। बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 10 लाख रुपये है।

आज मोबाईल हैंडओवर के दौरान *सहायक पुलिस आयुक्त क्राइम राजपाल सिंह* ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों के हवाले किए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों ने सोनीपत पुलिस का आभार व्यक्त किया तथा साइबर सेल की कार्यशैली की सराहना की।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उक्त सभी मोबाइल फोन *CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल* पर गुमशुदा के रूप में ऑनलाइन दर्ज किए गए थे। शिकायत प्राप्त होने के बाद साइबर सेल टीम ने तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए मोबाइल फोनों को ट्रैक किया और सफलतापूर्वक बरामद किया। CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज होते ही संबंधित मोबाइल फोन को ब्लॉक कर दिया जाता है, जिससे उसके दुरुपयोग की संभावना समाप्त हो जाती है तथा बरामदगी की संभावना बढ़ जाती है।

इस अवसर पर *सहायक पुलिस आयुक्त क्राइम राजपाल सिंह ने कहा* कि सोनीपत पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। आधुनिक तकनीक और साइबर संसाधनों का उपयोग कर गुमशुदा मोबाइल फोनों की बरामदगी लगातार की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते फोन को ब्लॉक कर उसके दुरुपयोग को रोका जा सके और बरामदगी की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जा सके।

सोनीपत पुलिस की आमजन से अपील है कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाता है तो वह बिना देरी किए CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें तथा निकटतम पुलिस स्टेशन अथवा साइबर सेल से संपर्क करें, जिससे मोबाइल फोन की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button