AdministrationBreaking NewsSonipatअवैध खनन

उपायुक्त नेहा सिंह की अध्यक्षता में खनन से संबंधित मुद्दों को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन

26 फरवरी से 01 जून तक 38 वाहन जब्त, 13.92 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया

सोनीपत, 02 जून। उपायुक्त नेहा सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय में खनन से संबंधित मुद्दों को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध खनन की रोकथाम, निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त नेहा सिंह ने खनन विभाग सहित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाए तथा वहां सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने खनन विभाग के अधिकारियों को पुलिस विभाग के साथ संयुक्त रूप से नाके लगाकर नियमित जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि इन नाकों पर सिंचाई विभाग, आबकारी एवं कराधान विभाग, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। उन्होंने आरटीए अधिकारियों को ओवरलोड वाहन पाए जाने पर तत्काल चालान करने तथा नियमों का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए।

बैठक में सहायक खनन अभियंता सी.बी. तिवारी ने बताया कि 26 फरवरी से 01 जून तक जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान 38 वाहनों को जब्त किया गया। इस अवधि के दौरान वाहनों से कुल 13 लाख 92 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि इस अवधि में विभाग को कुल एक करोड़ 48 लाख 91 हजार 939 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इसके अलावा एक एफआईआर दर्ज करवाई गई है, जबकि पांच मामले अभी लंबित हैं।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा, एसीपी विपिन, आरओ अजय मालिक, एक्सईएन नितिन तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button