AdministrationBreaking NewsEducationSonipat

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, सोनीपत में 690 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी, 10 जून तक करें आवेदन

इंजीनियरिंग एवं गैर-इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले हेतु ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

 

-एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग की नई शाखा प्रारंभ, छात्रवृत्ति एवं कैंपस प्लेसमेंट की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध

सोनीपत,(अनिल जिंदल) 01 जून। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, सोनीपत में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न इंजीनियरिंग एवं गैर-इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक विद्यार्थी 10 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण कर प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रिंसिपल प्रवेश सांगवान ने बताया कि इस वर्ष संस्थान में कुल 690 सीटों पर प्रवेश किया जाएगा। विभिन्न पाठ्यक्रमों में केमिकल इंजीनियरिंग, एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, फाइनेंस, अकाउंट्स एंड ऑडिटिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग शामिल हैं।

केमिकल इंजीनियरिंग 60 सीटें

एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग 60 सीटें

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 60 सीटें

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 60 सीटें

फाइनेंस, अकाउंट्स एंड ऑडिटिंग (एफएए) 60 सीटें

इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग 60 सीटें

कंप्यूटर इंजीनियरिंग 90 सीटें

मैकेनिकल इंजीनियरिंग 120 सीटें

ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग 120 सीटें

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने बताया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र से संस्थान में एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग की नई शाखा प्रारंभ की गई है। इस शाखा में 60 सीटें उपलब्ध हैं। यह कोर्स पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण एवं सतत विकास जैसे क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा।

उन्होंने बताया कि संस्थान में आधुनिक प्रयोगशालाएं, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन तथा उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है। पिछले वर्षों में संस्थान के पात्र विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से रोजगार प्राप्त हुआ है।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है। पात्र छात्राओं को एआईसीटीई की प्रगति योजना तथा अन्य पात्र विद्यार्थियों को यशस्वी योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष 50 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जाती है। इसके अतिरिक्त पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत पात्र एससी एवं बीसी विद्यार्थियों की फीस प्रतिपूर्ति की जाती है।

उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से समय रहते पंजीकरण करने तथा गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है। प्रवेश संबंधी सहायता के लिए संस्थान परिसर में एडमिशन हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button