सीटीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जिला स्तरीय समाधान शिविर, प्राप्त हुई 15 शिकायतें
सीटीएम सिमरन ने गंभीरता से सुनी समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

– गांव लड़सोली में पोल्ट्री फार्म के खिलाफ प्रदूषण फैलाने की प्राप्त हुई शिकायत
सोनीपत,(अनिल जिंदल) 01 जून। सीटीएम सिमरन की अध्यक्षता में आयोजित समाधान शिविर में सोमवार को 15 शिकायतें प्राप्त हुई। सीटीएम सिमरन ने आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि निश्चित समय अविधि में सभी शिकायतों का संबंधित अधिकारी समाधान करना सुनिश्चित करें।
शिविर में कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें गांव बैयांपुर में ठेकेदार द्वारा विकास कार्यों में घटिया सामग्री का प्रयोग करने की शिकायत , पानी की वाॅल लगवाने हेतु प्रार्थना पत्र, गांव दुभेटा के रास्ते में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर का स्थानातंरण करवाने बारे, गांव जटवाड़ा में नाली व गली ठीक करवाने बारे, मृत्यु प्रमाण पत्र जारी न करने की शिकायत ,गांव लड़सोली में पोल्ट्री फार्म के खिलाफ प्रदूषण फैलाने की शिकायत जैसी समस्याएं शामिल रहीं।
इसके अतिरिक्त खरखौदा में एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान हुए गंभीर चिकित्सा लापरवाही के संबंध में निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच करवाने बारे, गांव गढ़ी ब्राह्मणान में दिन के समय शिकायतकर्ता के घर में स्वच्छ जल की सप्लाई करने बारे, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दूसरी किस्त डलवाने बारे, फैमिली आईडी और राशन कार्ड से संबंधित विभिन्न शिकायतें शामिल रही। सीटीएम सिमरन ने इन सभी मामलों में संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
सीटीएम सिमरन ने बताया कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को उनकी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने बताया कि शिविर में कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस अवसर पर एसीपी निधि, डीडीपीओ मनीष मलिक, तहसीलदार कीर्ति दहिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



