AdministrationBreaking NewsSonipatस्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी राईहरियाणा सरकार

हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई में छात्र की मृत्यु मामले की होगी निष्पक्ष जांच : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

स्विमिंग पूल में डूबने से हुई थी छात्र निशांत गौतम की मृत्यु

– खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई पहुंचकर घटना स्थल का किया निरीक्षण

सोनीपत,(अनिल जिंदल) 29 मई। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में छात्र निशांत गौतम की मृत्यु के मामले को गंभीरता से लेते शुक्रवार को राई पहुंचकर घटना स्थल का निरिक्षण किया। उन्होंने यहां संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और घटना की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए पुलिस आयुक्त को स्पेशल टीम बनाने के निर्देश दिए। यह जांच टीम 30 दिन में जांच कर रिपोर्ट देगी।

पिछले दिनों हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में एक छात्र निशांत गौतम की स्विमिंग पूल में डूबने से मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद छात्र के परिजनों एवं अन्य लोगों द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही थी। इसी संबंध में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने विश्वविद्यालय पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान खेल राज्य मंत्री ने स्विमिंग पूल परिसर का दौरा किया। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से घटना के समय मौजूद सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मांगी। इसके साथ ही छात्र के परिजनों, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग व विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ भी अलग से मीटिंग की। इसके साथ ही छात्रों, कोच, स्टाफ व यूनिवर्सिटी जांच टीम से भी बातचीत की।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

गौरव गौतम ने कहा कि किसी भी छात्र की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस मामले को पूरी गंभीरता से देख रही है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या जिम्मेदारी से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस आयुक्त को स्पेशल टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि घटना के प्रत्येक पहलू की गहराई से जांच की जा सके।

खेल राज्य मंत्री ने कहा कि स्पेशल टीम तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर 30 दिन में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही या नियमों की अनदेखी सामने आती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई दोषी है और वह चाहे कोई भी हो, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने छात्र निशांत गौतम के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परिजनों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे तथा जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से करवाई जाएगी।

गौरव गौतम ने विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों की व्यापक समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि स्विमिंग पूल सहित सभी खेल सुविधाओं पर सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा खेल विश्वविद्यालय प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने का महत्वपूर्ण केंद्र है और विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय परिसर में उपलब्ध सभी खेल सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का ऑडिट करवाकर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जाएं। मीटिंग में खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार, एसडीएम सुभाष चंद्र एसीपी ऋषिकांत, सीएमओ डॉ. अनुराधा शाहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button