Breaking NewsSocialभिवानी

खरखड़ी में निःशुल्क शिविर में रिकॉर्ड 250 से अधिक मरीजों की ओपीडी

हर साल लगाएंगे कैंप: बजरंग लाल अग्रवाल 

अंचि देवी व चिरंजीलाल ने समाज को दिखाई परोपकार की नई राह: राजेश चेतन

भिवानी, 2 अप्रैल । नई जगह, नए परिवेश, नई लोकेशन में भी भिवानी परिवार मैत्री संघ के निःशुल्क नेत्र एवं चिकित्सा शिविर में बृहस्पतिवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। समाजसेवा के क्षेत्र में खरखड़ी, लोहारू, भिवानी और हरियाणा का नाम पूरे देश में रोशन करने वाली अंचि देवी एवं चिरंजीलाल की स्मृति में उनके सुपुत्र और देश के नामी मार्बल ट्रेडर (स्टोनेक्स) बजरंग लाल अग्रवाल द्वारा 2 अप्रैल को हनुमान जयंती पर खरखड़ी में आयोजित निःशुल्क नेत्र एवं चिकित्सा में भी नया कीर्तिमान बना।

धर्मशाला सरभू राम चिरंजीलाल, बस अड्डा, वीपीओ खरखड़ी 52 वाली, तहसील लोहारू में आयोजित इस शिविर में सबसे अधिक मरीजों के आने का रिकॉर्ड बना। खरखड़ी गांव के पहले विशाल कैंप में गुरुग्राम और दिल्ली के वरिष्ठ चिकित्सकों ने ढाई सौ से अधिक मरीजों की ओपीडी जांच की। इनमें से 37 का चयन नेत्र ऑपरेशन के लिए किया गया।

इस बारे में जानकारी देते हुए भिवानी परिवार मैत्री संघ के अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय कवि राजेश चेतन ने बताया कि समाज सेवा के क्षेत्र में श्रीमती अंचि देवी एवं श्री चिरंजीलाल ने समाज को परोपकार की नई राह दिखाई है। ऐसे ही समाजसेवियों के कारण भिवानी को छोटी काशी के रूप में जाना जाता है। इन्हीं महान समाजसेवियों से प्रेरित होकर भिवानी परिवार मैत्री संघ ने ‘सभी को नेत्र ज्योति, सभी को स्वास्थ्य’ मिशन की शुरुआत की और हर दिन एक नए लक्ष्य को हासिल किया। बीपीएमएस का प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

राजेश चेतन ने बताया कि गुरुग्राम के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी आई हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के वरिष्ठ चिकित्सकों ने नेत्र रोगियों की जांच की व मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए मरीजों का चयन किया। दिल्ली के विश्व प्रसिद्ध राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों ने मेडिकल एवं कैंसर की जांच की।

स्टोनेक्स के मालिक बजरंग लाल अग्रवाल ने इस अवसर पर खरखड़ी में हर साल ऐसा कैंप लगाने की घोषणा की। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में अपने बचपन से लेकर आज तक के भावुक पलों को याद किया। खरखड़ी बजरंग लाल अग्रवाल का पैतृक गांव है।

इस अवसर पर ‘स्टोनेक्स’ के मैनेजिंग ट्रस्टी रविकांत काबरा, सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष जगत नारायण, सीपीएमएस की वरिष्ठ पदाधिकारी कांता बजाज, डा. बुद्धदेव आर्य, लोहारू के डीएसपी श्री संजीव भी उपस्थित थे। डीएसपी ने भी शिविर में अपनी आंखों की जांच करवाई। उन्होंने मीडिया से बातचीत में अनेक अहम मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।

उल्लेखनीय है कि बीपीएमएस के 37 वें निःशुल्क कैम्प में भी भारी संख्या में मरीज उमड़े थे। 180 मरीजों की ओपीडी जांच हुई जिनमें से 49 मरीजों का मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयन किया गया था। 68 मरीजों की ओरल जांच की गई थी।

राजेश चेतन ने बताया कि चिकित्सा के स्तर तथा दवाओं की गुणवत्ता के चलते बीपीएमएस की ख्याति लगातार बढ़ रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button