सोनीपत के नागरिक अस्पताल में आयोजित सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीकाकरण अभियान के कार्यक्रम में विधायक निखिल मदान ने करी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
प्रत्येक पात्र बालिका को दिया जाएगा टीकाकरण का सुरक्षा कवच - विधायक निखिल मदान


जिला के नागरिक अस्पताल व सभी सीएचसी केन्द्रों पर लगाया जाएगा टीका
सोनीपत, 28 फरवरी। सोनीपत विधायक निखिल मदान ने कहा कि जिला में प्रत्येक पात्र बालिका को आगामी तीन माह मे एचपीवी टीकाकरण का सुरक्षा कवच प्रदान किया जाएगा। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, कि प्रदेश की बेटियों का स्वास्थ्य ठीक रहे। उन्हे किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी ने हो।
सोनीपत के सिविल अस्पताल में शनिवार को एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरूआत हुई। जिसमें सोनीपत विधायक निखिल मदान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बेटियों का बचाव करेगा। उन्होंने कहा कि यह टीका बीमारी के जोखिम को कम करता है और पूरी तरह सुरक्षित व वैज्ञानिक शोध पर आधारित है।
विधायक ने करी जिलावासियों से अपील
विधायक निखिल मदान ने सभी जिलावासियों से अपील करी की सभी पात्र बालिकाओं का सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य करवाएं। अपने क्षेत्र की संबंधित सीएचसी केंद्र पर जाकर इस टीकाकरण अभियान का लाभ उठाएं व जिला प्रशासन का सहयोग करे।
सीएमओ डाॅ. ज्योत्सना ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के नागरिक अस्पताल व सभी सीएचसी केन्द्रों पर टीकाकरण अभियान की शुरूआत आज से हो गई है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए बेटियों को आधार कार्ड व मोबाइल नंबर लाना आवश्यक है। आधार कार्ड से पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण का पूरा रिकार्ड यू-विन पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।



