जिला की बेटियों का सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रमों को आयोजन
किशोरियों का स्वास्थ्य जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता - डीसी


पीटीएम का आयोजन कर अभिभावकों व छात्राओं को किया गया जागरूक
सोनीपत, (अनिल जिंदल) 28 फरवरी। जिला में 14 साल की आयु पूर्ण कर चुकी बेटियों का सर्वाइकल केंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरूआत शनिवार से हुई। इसी कड़ी में उपायुक्त सुशील सारवान के मार्गदर्शन में जिला के सभी सरकारी स्कूलों में पीटीएम का आयोजन कर अभिभावकों व छात्राओ को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व स्कूल स्टाफ के द्वारा अभिभावकों को वैक्सीनेशन के लाभ, इसकी सुरक्षा एवं आवश्यक जानकारी विस्तार से दी गई। उन्होंने बताया कि एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन सुरक्षित एवं प्रभावी है, तथा समय पर टीकाकरण से भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि किशोरियों का स्वास्थ्य जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक बेटियों को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर पर पीटीएम का आयोजन करने का उद्देश्य अभिभावकों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि वे अपनी शंकाओं का समाधान कर सकें और टीकाकरण के प्रति सकारात्मक निर्णय ले सकें।
उपायुक्त ने करी अभिभावको से अपील
उपायुक्त ने अभिभावकों से अपील करी की वो अपनी बेटियों का टीकाकरण अवश्य करवाएं और इस जनहित अभियान को सफल बनाने में सहयोग करे।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नीरज यादव ने बताया कि जिला के नागरिक अस्पताल व सभी सीएचसी केन्द्रों पर टीकाकरण अभियान की शुरूआत आज से हो गई है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए बेटियों को आधार कार्ड व मोबाइल नंबर लाना आवश्यक है। आधार कार्ड से पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण का पूरा रिकार्ड यू-विन पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।



