Breaking NewsSonipatपुलिस प्रशासन

नववर्ष के आगमन के जश्न की आड़ में असामाजिक गतिविधियां करने वालों की खैर नहीं : पुलिस आयुक्त सोनीपत

नये साल के आगमन को लेकर लोगों द्वारा मनाए जाने वाले जश्न के बारे में सोनीपत पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी

 

सोनीपत, 30 दिसंबर : पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह आईपीएस, ADGP ने जिला सोनीपत वासियों को नववर्ष 2026 की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नववर्ष के आगमन अवसर पर आम जनता द्वारा हर्षोल्लास/जश्न मनाया जाता है। नए साल 2026 के आगमन पर शांतिपूर्ण जश्न मनाने व आमज़न की सुरक्षा और बिना किसी समस्या / परेशानी के सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था सुगम करने के सोनीपत पुलिस ने आमजन के लिए 31 दिसंबर 2025 को शाम 6:00 बजे से नए साल के उत्सव के समापन तक निर्देश जारी किए गए हैं। सार्वजनिक स्थान और सड़क के किनारे शराब पीना, वाहनों के साइलेंसर से पटाखे फोड़ना ध्वनि प्रदूषण कर हुड़दंग करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शरारती तत्वों द्वारा इस अवसर पर शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों एवं मार्गों पर की जाने वाली हुडदंग बाजी और गतिविधियों को नियंत्रण करने के उद्देश्य से व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय प्रबीना पी. ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर जिला सोनीपत के अंतर्गत मुख्य होटल, रेस्टोरेंट्स, ढाबों एवं धर्मशाला पर अलग से विशेष सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। जिला में अलग-अलग विशेष स्थान चिन्हित करके जिला में 19 नाके स्थापित किए गए हैं। जिला सोनीपत में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए यातायात प्रभारी को उचित निर्देश दिए गए हैं। असामाजिक तत्वों की प्रत्येक गतिविधियों पर सोनीपत पुलिस की विशेष पैनी नजर रहेगी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी/निर्देश

नागरिकों को नए साल के जश्न के दौरान यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है। नशे में गाड़ी चलाने, स्टंट बाइकिंग, ओवरस्पीडिंग, जिग-जैग ड्राइविंग और खतरनाक ड्राइविंग करने वालो एवं होटल रेस्टोरेंट पर अवैध रूप से पार्टी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । इसके लिए अलग से टीमें बनाई गई है। सभी क्राइम यूनिट की टीमों को कड़े निर्देश दिये गए हैं।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय प्रबीना पी. ने आमजन से अपील की है कि नववर्ष आगमन के अवसर पर किसी प्रकार की हुड़दंग बाज़ी ना करे और यदि कोई हुड़दंग बाज़ी करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें । इसके साथ ही साइबर पुलिस सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर बनाये हुये है। नववर्ष की आड़ में असामाजिक गतिविधियां करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी, साथ ही अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करे। किसी भी संदिग्ध/असामान्य गतिविधि की स्थिति में तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन/पुलिस कर्मियों या डायल 112 पर सूचना दें । सोनीपत पुलिस आपकी सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button