Breaking NewsGohanaSonipatपुलिस प्रशासन

सोनीपत पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी — महिला थाना गोहाना की पुलिस टीम ने राजकीय कन्या महाविद्यालय गोहाना में छात्राओं को महिला सुरक्षा बारे किया जागरूक

 

गोहाना, 19 दिसंबर : पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह आईपीएस, ADGP के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपायुक्त गोहाना भारती डबास के मार्गदर्शन में, महिला थाना गोहाना की पुलिस टीम ने जागरूकता अभियान के तहत आज राजकीय कन्या महाविद्यालय गोहाना का दौरा किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इस दौरान पुलिस टीम ने कॉलेज की छात्राओं को DIAL 112, POCSO एक्ट, नशे के दुष्प्रभाव, महिला सुरक्षा एवं बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। टीम ने छात्राओं को संभावित जोखिमों की पहचान, परेशानी की स्थिति में त्वरित हेल्पलाइन के उपयोग तथा स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक टिप्स भी प्रदान किए।

इन कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा संबंधी जागरूकता बढ़ाना, उन्हें विभिन्न आपातकालीन सेवाओं के बारे में सही जानकारी उपलब्ध कराना तथा आत्म-सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना रहा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button