ईंट मारकर अपने पति की हत्या करने की घटना मे संलिप्त महिला आरोपी को किया गिरफ्तार
न्यायालय मे किया जायेगा पेश

गोहाना,(अनिल जिंदल) 03 नवंबर : जिले के थाना शहर गोहाना की पुलिस ने ईंट मारकर अपने पति की हत्या करने की घटना मे संलिप्त महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला आरोपी जिला सोनीपत की रहने वाली है।
इस घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 03 नवम्बर 2025 को राजेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी न्यात कॉलोनी जीन्द रोड़ गोहाना ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दी कि मेरे ताऊ का लड़का सुरेश पुत्र दुलीचन्द निवासी गाँव महमुदपुर जो काफी सालो से गोहाना में रहता था जो करीब एक साल से अब गाँव गढी सराय नामदार खाँ मे अपनी पत्नी के साथ रहता था उसकी पत्नी कई बार सुरेश से झगडा करती थी जिसके बारे हमने उसको समझाया था जो आज हमारे रिश्तेदार सुनील पुत्र ओमप्रकाश निवासी उत्तम नगर, गोहाना से सुचना मिली की सुरेश की पत्नी ने ईंट मारकर सुरेश की गढ़ी सराय नामदार खाँ मे अपने घर पर हत्या कर दी है। इस घटना का भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अतंर्गत थाना शहर गोहाना मे अभियोग अंकित किया गया।
थाना शहर गोहाना की अनुसन्धान टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक दिनेश ने अपनी पुलिस टीम के साथ घटना मे संलिप्त जिला सोनीपत निवासी महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला आरोपी को न्यायालय मे पेश किया जायेगा।



