Breaking NewsSonipatगन्नौरपुलिस प्रशासन

पुलिस आयुक्त सोनीपत ने CCAS जैन गर्ल्स PG कॉलेज, गन्नौर में “साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा” सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत की

 

गन्नौर, 29 सितंबर : पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह, IPS, ADGP आज CCAS जैन गर्ल्स PG कॉलेज, गन्नौर में आयोजित “साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा सेमिनार” में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य, संकाय सदस्य, छात्राएँ एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

सेमिनार में छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया पर साइबर अपराध, फर्जी कॉल्स, OTP फ्रॉड, साइबर बुलिंग जैसे खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस आयुक्त ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा का विशेष महत्व है, इसलिए किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1930 या 112 पर दें।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

महिला सुरक्षा के विषय पर उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखने और आत्मविश्वास के साथ हर परिस्थिति का सामना करने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि हर थाने में महिला हेल्प डेस्क उपलब्ध है और “दुरेगा एप व महिला हेल्पलाइन” जैसी सुविधाओं का लाभ लेकर महिलाएँ त्वरित सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन एवं मुख्यालय प्रबीना पी. और साइबर एक्सपर्ट्स एवं महिला सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने भी छात्राओं से संवाद कर उनके प्रश्नों के उत्तर दिए। कार्यक्रम के अंत में पुलिस आयुक्त ने छात्राओं को सतर्क, जागरूक और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button