36 वें क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता मे गीता विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने बॉक्सिंग और योगासन में जीते 10 स्वर्ण पदक

गोहाना,( अनिल जिंदल ), 26 अगस्त : विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित गीता विद्या मंदिर गोहाना के विद्यार्थियों ने छत्तीस वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में अंडर-19 योगासन में दक्षिता, इशिता और नीति ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) तो अंडर 17 रजत की छात्राओं ने रजत पदक प्राप्त किए।
बाक्सिंग में अंडर 14 में एक, अंडर 17 में पाँच व अंडर-19 में एक स्वर्ण पदक तथा एक रजत पदक जीता।
शतरंज में अंडर 19 छात्रों तथा अंडर 17 छात्राओं ने रजत पदक प्राप्त किए। अंडर 14 में कांस्य पदक प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और आचार्यों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विद्यार्थी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाते रहेंगे।
विद्यालय प्रबंधन समिति ने भी शारीरिक आचार्य रेखा शर्मा, जनता चहल एवं उमेश के साथ विजेता खिलाड़ियों का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दीं।
योगासन 23 से 26 अगस्त 2025 को शिमला और बॉक्सिंग प्रतियोगिता रोहतक में हुई।
स्वर्ण पदक विजेता विद्यार्थी अब अखिल भारतीय स्तर पर खेलने के लिए सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश में जाएँगे।