AdministrationBreaking NewsGohanaHealthPoliticsबीजेपीहरियाणा सरकार

गोहाना के नागरिक अस्पताल का कैबिनेट मंत्री ने किया दौरा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

स्वास्थ्य सेवाओं में गोहाना अस्पताल को सर्वश्रेष्ठ बनाएंगे : डॉ अरविंद शर्मा

स्वास्थ्य मंत्री से की बात, अस्पताल में जल्द आएगी अल्ट्रासाउंड मशीन

मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देकर उनका भरोसा जीते चिकित्सक

गोहाना, 07 अगस्त। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने उपमंडल नागरिक अस्पताल, गोहाना का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं जांची। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर सुधार के लिए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से भी बात करते हुए नई अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने, अल्ट्रासाउंड रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था करने व पैथालॉजी से संबंधित सामान की नियमित आपूर्ति को लेकर चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री ने भरोसा दिलाया कि शीघ्र गोहाना अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाएगा।

वीरवार को सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने बरोदा रोड स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की फार्मेसी, आपातकालीन सेवाओं व ओपीडी का दौरा करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने एसएमओ डॉ संजय छिक्कारा को निर्देश दिए कि वो चिकित्सकों की पूरी टीम, नर्सिंग स्टाफ व अन्य सभी के कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करें तथा गोहाना अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ बनाएं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने एसएमओ से विभिन्न विषयों पर जानकारी ली। इस दौरान पता चला कि गोहाना अस्पताल की पुरानी अल्ट्रासाउंड मशीन खराब है और अल्ट्रासाउंड रेडियोलॉजिस्ट की उपलब्धता नहीं है। इसी प्रकार पैथालॉजी में भी विभिन्न श्रेणी के सामान की आपूर्ति अनियमित है।

इसके बाद डॉ अरविंद शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से फोन पर बात की तथा गोहाना में शीघ्र एक अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करवाने, एक अल्ट्रासाउंड रेडियोलॉजिस्ट नियमित या अतिरिक्त प्रभार के साथ भेजने पर जोर दिया। यही नहीं पैथालॉजी में सामान की निर्बाध आपूर्ति को लेकर भी चर्चा की। इसपर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने तीनों विषयों के जल्द समाधान का भरोसा दिया।

गोहाना अस्पताल में मरीजों को एक्सरे मशीन के डिजिटल प्रिंट नहीं मिलने के पीछे कम्प्यूटर व यूपीएस की कमी सामने आई तो कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने तुरंत प्रभाव से कम्प्यूटर व यूपीएस अपने कोटे से देने की घोषणा कर दी। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ ज्योत्स्ना को भी निर्देश दिए कि गोहाना अस्पताल में दवाइयों की कमी न होने दी जाए और वह खुद अस्पताल का नियमित तौर पर निरीक्षण करें, ताकि गोहाना में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button