Breaking NewsCrimeGohanaपुलिस प्रशासन

अवैध हथियार की घटना मे संलिप्त आरोपी को अवैध हथियारों सहित किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेश कर भेजा जेल

 

गोहाना, 01 अगस्त : पुलिस उपायुक्त गोहाना भारती डबास के कुशल नेतृत्व मे CIA गोहाना की पुलिस ने अवैध हथियार की घटना मे संलिप्त आरोपी को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अजय उर्फ झाऊ पुत्र नरेन्द्र निवासी उत्तम नगर गोहाना जिला सोनीपत का रहने वाला है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 31 जुलाई 2025 को CIA गोहाना की पुलिस टीम मे तैनात मुख्य सिपाही मनोज अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त पड़ताल हेतु महम रोड गोहाना मौजुद था कि खुफिया जानकारी प्राप्त हुई कि एक नौजवान लडका अजय उर्फ झाऊ पुत्र नरेन्द्र निवासी उत्तम नगर गोहाना जिला सोनीपत जो अपनी कमर पर नीले रंग का पिठ्ठु बैग लटकाए हुए है। जो मिनी बाईपास महम रोड से पैदल पैदल मोर चौक गोहाना की तरफ जा रहा है जिसके पास पिठ्ठू बैग मे दो अवैध पिस्तौल व कारतुस है। अगर तुरंत रेड की जाये तो अवैध पिस्तौल व कारतुस सहित काबु आ सकता है जो प्राप्त सुचना के आधार पर पुलिस टीम महम रोड से बरोदा रोड मिनी बाईपास गोहाना पहुँची जो प्राप्त जानकारी अनुसार एक नौजवान लड़का सड़क पर पैदल-2 मोर चौक गोहाना की तरफ जाता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने शक की बिनाह पर शक्स को काबु करके नाम पता पुछा तो उसने अपना परिचय अजय उर्फ झाऊ पुत्र नरेन्द्र निवासी उत्तम नगर गोहाना जिला सोनीपत बतलाया। पुलिस टीम द्वारा संदेह के आधार पर नियमानुसार युवक अजय उर्फ झाऊ द्वारा लिये गये बैग की तलाशी लेने पर बैग के अन्दर से दो देशी पिस्तोल 315 बोर व दो जिन्दा कारतुस 315 बोर मिले। जो दोनो देशी पिस्तौल खोल कर चैक करने पर खाली मिली। इस घटना का शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शहर गोहाना में अभियोग दर्ज किया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

CIA गोहाना की अनुसंधान टीम मे नियुक्त मुख्य सिपाही अनूप ने अपनी पुलिस टीम के साथ घटना मे संलिप्त आरोपी अजय उर्फ झाऊ पुत्र नरेन्द्र निवासी उत्तम नगर गोहाना जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय मे पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

आरोपी अजय उर्फ झाऊ पर दर्ज अन्य आपराधिक मुकदमेः-

1. मुकदमा न0 548/2018 धारा 379,411 IPC थाना शहर गोहाना।

2. मुकदमा न0 298/2016 धारा 379,411 IPC थाना शहर सोनीपत।

3. मुकदमा न0 385/2015 धारा 379 IPC थाना शहर गोहाना।

4. मुकदमा न0 328/2015 धारा 379 IPC थाना शहर गोहाना।

5. मुकदमा न0 588/2017 धारा 323,379 B थाना शहर गोहाना।

6. मुकदमा न0 564/2022 धारा 379 IPC & A.act थाना शहर गोहाना।

7. मुकदमा न0 260/2023 धारा 323,452,307 IPC &A.act थाना शहर गोहाना।

8. मुकदमा न0 209/2015 धारा 380,457 IPC थाना शहर गोहाना।

9. मुकदमा न0 57/25 धारा Arms act थाना शहर गोहाना।

10. मुकदमा न0 203/2025 धारा Arms act थाना शहर गोहाना।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button